By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 08 May 2017 07:54 AM (IST)
लखनऊ: गर्मी के मौसम में इस बार आपको मार्केट में खास 'योगी आम' देखने को मिल सकते हैं. यूपी के किसान हाजी कलीमुल्लाह के बाग में आम की नई किस्म पैदा हुई है. उन्होंने इसे सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर पहचान दी है.
74 साल के कलीमुल्लाह का लखनऊ से करीब 30 किलोमीटर दूर मलीहाबाद में आमों का बागीचा है. इस बार इनके यहां एक नई किस्म का आम उगा है. कलीमुल्लाह इस आम को यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम देना चाहते हैं.

कलीमुल्लाह इससे पहले पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, एश्वर्या राय, सचिन तेंदुलकर समेत कई नामी हस्तियों के नाम पर आम की किस्मों को नाम दे चुके हैं. इस बार इस आम को वो योगी आदित्यनाथ का नाम देना चाहते हैं.
कलीमुल्लाह के मुताबिक, कुछ लोग इस बार उनके बगीचे में घुमने आए. जब लोगों ने इन अलग दिखने वाले आमों के बारे में पूछा तो उन्हें खुद इस नई किस्म के बारे में पता चला. उनका कहना है कि ये किस्म खुद-ब-खुद पनपी है. उन्होंने इसके लिए अलग से कोई कोशिश नहीं की.
कलीमुल्लाह देश में मैंगोमैन नाम से जाने जाते हैं. ये 50 साल से ज्यादा से आम की खेती कर रहे हैं. ये आमों की नई किस्में पैदा करने के लिए मशहूर हैं. कलीमुल्लाह को भारत सरकार पद्मश्री सम्मान से नवाज चुकी है.
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक